शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

Google Adsense Account को verify कैसे करें।

नमस्कार दोस्तों आज इस ब्लॉग मैं हम जानेंगे  कि अपने Google Adsense Account को verify कैसे करें। जब भी आपके Google Adsense Account मैं 10$ हो जाते हैं तो Adsense 1 pin आपके  postal address पर भेजता है। जो की 3 से 4 working days मैं आपके address पर पहुँच जाती है। ये पिन एक सफेद रंग के पोस्टकार्ड मैं आती है। उसके ऊपर  Adsense लिखा हुआ होता है। Post card मैं ही सारे step लिखे होते हैं कि आपको पिन कैसे डालनी होती है। फिर भी आपको बताते हैं जब आप अपना Adsense Account खोलोगे तो ऊपर की तरफ एक red bar होता है। उसके अंत में action लिखा हुआ होता है। आप उस पर क्लिक कर के पिन submit कर सकते हो। ये पिन आपको 4 महीने के अंदर डालनी जरूरी होती है। इस procedure के बिना पेमेंट आपके खाते में ट्रांसफर नहीं होगी। जब आपके Adsense Account मैं 100$ हो जाते हैं तो पेमेंट आपके खाते में ट्रांसफर हो जाती है। इस  procedure का उद्देस्य यह होता है कि आपने जो पता अपने Adsense Account मैं दिया है वो सही है या नहीं। ध्यान रखिए पिन 3 बार से ज्यादा गलत नहीं डालनी चाहिए। नहीं तो आपका Adsense Account ब्लॉक हो सकता है। यदि पहली पिन आपके पास नहीं आती है तो आप 2 बार और replacement पिन के लिए  apply कर सकते हो।
                              अब सवाल यह आता है कि अगर पिन नहीं आयी तो क्या हम अपने account को verify नही कर पाएंगे। जी नही ऐसा नही है आप फिर भी अपने Adsense Account को verify कर सकते हो उसका तरीका यह है कि आप अपने Adsense Account को लॉगिन करोगे और पिन verification page पर जाओगे और सबसे नीचे की तरफ दो लाइन होंगी पहली लाइन मैं this forum लिखा हुआ होगा आपको उस पर क्लिक करना होगा जैसे ही क्लिक करोगे एक फार्म खुल जायेगा । उसमे आपको name, email id , publisher id डालनी होगी और साथ ही आपको एक document जो भारत सरकार द्वारा जारी किया हुआ हो upload करना होगा । आप आधार कार्ड, पासपोर्ट , वोटर कार्ड या बिजली का बिल भी upload कर सकते हो। इस बात का ध्यान जरूर रखना की उस document पर पता वही होना चाहिए जो आपने अपनी Adsense Account मैं दिया हुआ है। अगर कुछ अंतर है तो आप इसे  ठीक कर लें। इस procedure के बाद आपको पिन की जरुरत नहीं पड़ेगी । और अगले कुछ वक़्त मैं आपका Adsense Account verify हो जायेगा। इसकी आपको एक confirmation email भी आएगी। इस procedure को आप तभी कर पाएंगे जब पिन 3 बार generate हो गयी होगी और उसका enter करने का वक़्त निकल गया हो।
       
                                        धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

How to see deleted whatsapp messages?

Dosto hamare whatsapp se jo message delete ho jate hain hum unhe dekh nahi pate lekin Dosto is blog main hum aapko ek aisa tarika batayenge...