सोमवार, 21 नवंबर 2016

अपने मोबाइल को spy camera कैसे बनायें। How to turn your mobile into spy camera

 नमस्कार दोस्तों कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसी परिस्थिति आती है या लम्हे होते हैं जिनको हम अपने मोबाइल में चुपचाप कैद करना चाहते हैं  लेकिन इस डर से कि सामने वाले को पता ना लग जाए हम उन लम्हों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड नहीं कर पाते हैं। जैसे कि दोस्तों मान लो हम किसी सरकारी दफ्तर में किसी काम को करवाने के लिए जाते हैं लेकिन हम से उस काम  को करने के बदले में पैसे मांगे जाते हैं चाहे हमारा काम सही ही क्यों ना हो तो हमारे दिमाग में आता है एक बार कि काश मैं इसका अपने मोबाइल में वीडियो बना पाता ।लेकिन हम उसके सामने उसका वीडियो नहीं बना पाते हैं की जिससे इसको सबक सिखाया जाए और भी बहुत सी चीजें होती हैं जिनको हम चोरी चुपके अपने मोबाइल में कैद करना चाहते हैं लेकिन कैद नहीं कर पाते हैं।

 तो दोस्तों इस ब्लॉग में हम आपको इस का एक  उपाय बताते हैं कि आप अपने इस परेशानी को दूर कर सकते हो। दोस्तों इसके लिए एक एप्स ऐसी है जिससे आप किसी का भी वीडियो बना सकते हो और सामने वाले को पता भी नहीं लगेगा  आपकी मोबाइल स्क्रीन ऑफ होगी और वीडियो बनता रहेगा या आप अपने मोबाइल में आप काम करते रहिए और आप का वीडियो बनता रहेगा ।

दोस्तों आप अपने मोबाइल में play store से secret video recorder डाउनलोड करोगे और उस को इंस्टॉल कर लोगे इंस्टॉल करने के बाद उसमें कुछ बेसिक सेटिंग से जो आपको करनी होती है जैसे की कैमरा की सेटिंग बैक या फ्रंट आदि आसान है आप अपने आप कर लोगे। जैसे ही आप इसे इंस्टॉल कर लोगे तो आपके मोबाइल में दो आइकन सो होने शुरू हो जाएंगे एक तो क्विक रिकॉर्ड और दूसरा सीक्रेट वीडियो रिकॉर्डर आप दोनों से ही वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हो सीक्रेट वीडियो रिकॉर्डर में अंदर जाकर आप सर्कल पर क्लिक करोगे और आप का वीडियो रिकॉर्ड होना स्टार्ट हो जाएगा । अब आप इसके बाद अपने मोबाइल की स्क्रीन को ऑफ कर सकते हो या अपने मोबाइल पर कोई दूसरा काम कर सकते हो आप का वीडियो रिकॉर्ड होता रहेगा और दूसरे ऑप्शन quick रिकॉर्ड पर बाहर से ही सिर्फ एक tap करने पर आप का वीडियो रिकॉर्ड होना स्टार्ट हो जाएगा तो इस तरह से अपने वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हो बिना किसी सामने वाले को पता लगाएं।।  
 
                                   धन्यवाद

रविवार, 20 नवंबर 2016

अपने मोबाइल में से डिलीट फाइल्स को वापस कैसे लाएं। how to recover deleted files from mobile phones.

नमस्कार दोस्तों इस ब्लॉग में हम यह जानेंगे कि कैसे हम अपने मोबाइल में से डिलीट हुई फाइल्स को वापस ला सकते हैं।

 दोस्तों कभी कभी क्या होता है कि अनजाने में गलती से हम से कोई फाइल अपने मोबाइल में से डिलीट हो जाती है और जिसको हम वापस नहीं ला सकते हैं। दोस्तों कंप्यूटर में से यदि कोई फाइल हम से डिलीट हो जाती थी या हम किसी फाइल को डिलीट करते थे तो वह सीधा recycle bin में जाती थी और वहां से हम उस फाइल को वापस कंप्यूटर मैं ले आते थे। लेकिन मोबाइल में कोई recycle bin नहीं होता है

यहां पर हम आपको एक ऐसी एप्स के बारे में बताएंगे जिसको डाउनलोड कर के आप अपने डिलीट हुई फाइल्स को वापस restore कर सकते हो। दोस्तों उस एप्स का नाम है dumpster  आप अपने मोबाइल के play store में जाओगे और वहां पर टाइप करोगे dumpster और इंस्टॉल कर लोगे इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने के बाद यदि आपके मोबाइल में से कोई फाइल या फोटो या वीडियो डिलीट होता है तो सीधा dumpster में जाएगा। आप वहां पर जाकर उस फाइल्स को restore कर सकते हो। ऐसा करने से वह फाइल अपने आप वापस उसी जगह पर आ जाएगी।

 दोस्तों यह बहुत ही अच्छी अप्प्स है जिससे कि आप कुछ परेशानियों से बच सकते हो।



                                    धन्यवाद

गुरुवार, 17 नवंबर 2016

Google Webmaster क्या है और इसका use कैसे करते हैं।what is webmaster

इस ब्लॉग में हम google webmaster के बारे में बात करेंगे दोस्तों हर एक सर्च इंजन जैसे कि गूगल , बिंग और भी कई है सब का अपना एक वेब मास्टर होता है जो आपको आपकी वेबसाइट के बारे में बताता है की सर्च इंजन में कौन-कौन सा कीवर्ड आपकी वेबसाइट का रैंक कर रहा है। या आपकी वेबसाइट में कोई eror है या नहीं इसके बारे में वेब मास्टर आपको सूचित करता रहता है इसलिए आपको वह मास्टर का इस्तेमाल अपनी वेबसाइट के लिए करना चाहिए ।



इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट को इसमें सबमिट करना होता है अब आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग को वेबमास्टर टूल्स में सबमिट कैसे करोगे इसके बारे में बात करेंगे। सबसे पहले आप google में Webmaster tool search करोगे उसके बाद google.com वेबमास्टर टूल्स पर क्लिक करोगे जब पेज खुल जाता है तो आप अपनी वेबसाइट का url कॉपी करोगे और वेब मास्टर टूल की वेबसाइट पर जहां पर add property  लिखा हुआ होगा उसके सामने खाली कॉलम में इसको पेस्ट कर दोगे और ऐड प्रॉपर्टी पर क्लिक करोगे उसके बाद आपसे वेबमास्टर इसको वेरीफाई करने के लिए बोलेगा ।
उसके लिए आप के पास दो ऑप्शन आएंगे पहला recmonded method और दूसरा अल्टरनेट मेथड आपको दूसरा ऑप्शन चुनना होगा अल्टरनेट मेथड पर क्लिक करोगे ।उसके बाद आप वहां पर आपको मेटा टैग मिलेगा और आप उसे कॉपी करोगे और अपने ब्लॉग या वेबसाइट के डैशबोर्ड में जाओगे वहां पर टेंप्लेट पर क्लिक करोगे
 और वहां पर edit html का ऑप्शन आएगा आप उस पर क्लिक करोगे उसके बाद आपको उसमें <head> ढूंढना है। जब आपको हेड मिल जायेगा तो आप उसके नीचे जो url आपने कॉपी किया है उसको आप पेस्ट कर दोगे  और  सेव टेम्पलेट पर क्लिक कर दोगे। उसके बाद वेब मास्टर में जाकर वेरीफाई पर क्लिक कर दोगे इस प्रोसीजर के बाद 2 से 3 दिन का वक्त लग जाता है वेब मास्टर को आपकी वेबसाइट के डाटा को शो करने में तो इस तरह आप अपनी वेबसाइट को या ब्लॉग को  वेब मास्टर में सबमिट कर सकते हो जिससे कि गूगल में सर्च करने पर आपकी वेबसाइट या ब्लॉग का अच्छा रिजल्ट आए और आपकी वेबसाइट और ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़े।

                            धन्यवाद

नये 2000 के नोट की विशेषताये

नमस्कार दोस्तों इस ब्लॉग में अब आपको नए 2000 के नोट की विशेषताएं बताई गई विशेषताएं बताएंगे कि इसमें क्या क्या नई चीजें हैं  

  • नये 2000 के नोट में गुप्त रुप से 2000 लिखा हुआ है जो की नोट को 45 डिग्री के एंगल पर घुमाने पर दिखता है।
  • इस नोट के  बाएं हिस्से में बहुत ही छोटे अक्षरों में 2000 और आरबीआई लिखा हुआ है।
  •  नोट के बाएं कोने में रुपए का चिन्ह और 2000 हरे नीले रंग में परिवर्तित होता रहता है।
  •  इसमें अशोक स्तंभ और महात्मा गांधी की फोटो है।
  •  नए 2000 के नोट में को पढ़ते वक्त अक्षर का आकार बढ़ता जाता है ।
  • इस नोट के दाएं और बाएं तरफ उभरी हुई तिरछी रेखाएं हैं।

  •  इस पर स्वच्छ भारत का चिन्ह है 
  • नए नोट पर मंगलयान की तस्वीर है
  •  नोट के कोने पर ध्यान देने से 2000 लिखा हुआ दिखाई देता है जो देवनागरी लिपि में 2000 लिखा हुआ है
  •  नोट के मध्य में हरे रंग की रेखा नीले रंग में बदल जाती है ।
  • रोशनी में हरे रंग की रेखा पर आरबीआई भारत और 2000 लिखा हुआ दिखाई देता है। 
  • इस पर गवर्नर के वचन और हस्ताक्षर है।
  •  नए नोट पर विभिन्न भाषाओं में ₹2000 लिखा हुआ है इस नोट को मंद दृश्टि वाले व्यक्ति आसानी से पहचान सकते हैं इसकी उभरी हुई आकृतियों के कारण ।
  • इसका आकार 66×166 मिलीमीटर का है।

रविवार, 6 नवंबर 2016

standard YouTube licence and creative common licence क्या होते हैं

नमस्कार दोस्तों इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि स्टैंडर्ड youtube लाइसेंस और क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस क्या है इन दोनों में क्या अंतर है । दोस्तों जब भी आप youtube पर वीडियो अपलोड करते हैं तो एडवांस सेटिंग में एक जगह पर लिखा हुआ होता है कि लाइसेंस and राईट ओनरशिप इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला स्टैंडर्ड youtube लाइसेंस और दूसरा क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस । वीडियो अपलोड करने के बाद आपको इन दोनों ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होता है



Standard youtube license -  यदि आप स्टैंडर्ड youtube लाइसेंस चुनते हो तो इसका मतलब यह होता है कि कोई भी आपके वीडियो का यूज नहीं कर सकता है कहने का मतलब यह है कि कोई भी आपके वीडियो को youtube पर दोबारा अपलोड नहीं कर सकता है आप अपने वीडियो के मालिक खुद होंगे । यदि ऐसा कोई करता है तो आप उसके खिलाफ कॉपीराइट का एक्शन ले सकते हो। हम आप को यही सलाह देंगे कि जब भी आप वीडियो अपलोड करते हो तो हमेशा स्टैंडर्ड youtube लाइसेंस ही चुनें ।

Creative comman liscense - यदि आप क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस चुनते हो तो यह कैसे काम करेगा । जब भी आप क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस अपने वीडियो के लिए सेलेक्ट करते हो तो इसका मतलब यह होता है कि कोई भी आपके वीडियो को यूज कर सकता है उसे दोबारा से youtube पर अपलोड कर सकता है उसके खिलाफ कोई भी कॉपी राइट का एक्शन नहीं होता है

अब सवाल यह आता है कि हमे कैसे पता चलेगा कि कौन सा विडियो standard youtube license का है और कौन सा creative commans liscense का। इसके लिए सबसे पहले आप अपने अकाउंट में जाकर my channel में जाएंगे ।उसके बाद वीडियो मेनेजर पर क्लिक करोगे वीडियो मेनेजर में जाने के बाद नीचे क्रिएट का ऑप्शन होगा आप उस पर क्लिक करोगे क्रिएट पर क्लिक करने के बाद एक वीडियो एडिटर का ऑप्शन आता है आप उस पर क्लिक करोगे तो CC (creative commons option ) आता है। उस पर क्लिक करने के बाद आपको क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस संबंधित वीडियो मिल जाते हैं आप वहां पर जिस भी टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखना चाहते हो सर्च कर सकते हो और उनको एडिट करके दोबारा से youtube पर अपलोड कर सकते हो इन वीडियोस पर कोई भी कॉपीराइट स्ट्राइक नहीं होगा ।

तो दोस्तों आशा करता हूं आप सब समझ गए होंगे कि स्टैंडर्ड youtube लाइसेंस और क्रिएटिव कॉमंस लाइसेंस क्या होते हैं और इन दोनों में क्या अंतर है

                                          धन्यवाद

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

Youtube se income kaise kare

नमस्कार दोस्तों इस ब्लॉग मैं हम आपको बताएंगे कि कैसे आप youtube से पैसे कमा सकते हो। दोस्तों youtube एक video sharing website है। जिसे chad hurley, steve chen, और jawed karim ने साल 2005 में सुरु किया था। ये तीनो पहले paypal के employee थे। 23 अप्रैल 2005 को इस पर पहला video upload हुआ था जिसका नाम था me in the zoo। और 2006 में इसे google ने खरीद लिया था।

 दोस्तों आज के समय में youtube दुनिया की सबसे बड़ी video sharing website है। हर एक मिनट हैं इस पर तक़रीबन 74 घंटे की अवधि के video upload होते हैं। आप जितने भी video youtube पर देखते हो उनमे से ज्यादातर video आप और हम जैसे ही लोगों ने डाले होते हैं। कोई अपने experience share करता है है कोई अपनी knowledge का tutorial वीडियो बना कर डाल देता है। इन्ही videos को अपलोड करके आप और हम पैसा कमा सकते हैं। इसका एक procedure होता है जो हमे पूरा करना होता है उसी के बारे में आज हम आपको बताएंगे।



दोस्तों जमाना  बदल गया है इसके साथ ही कमाने के तरीके भी बदल गए है पहले सिर्फ hardwork करके ही पैसा कमाया जाता था लेकिन आज का युग internet का युग है। आप अपने काम के साथ साथ इन्टरनेट से भी पैसा कमा सकते है। वैसे  तो इन्टरनेट से कई तरीकों से कमाई की जा सकती है। लेकिन मुझे जो सबसे आसान और अच्छा तरीका लगता है वो है youtube के जरिये कमाई करना । सबसे पहले इसके लिए आपके पास gmail id होनी जरूरी है । उसी id से आप youtube पर लॉगिन कर सकते हैं।आपको youtube पर अपने नाम से या किसी और नाम से चैनल create करना होता है। इसके लिए वहां पर create channel का option होता है। उसके बाद youtube पर आपको video upload  करने होते हैं। ये वीडियो किसी भी टॉपिक से  related हो सकते हैं । मसलन आपको घूमने फिरने का सोक है तो आप घूमने फिरने की वीडियो upload  कर सकते हैं। funny video  भी अपलोड कर सकते हैं। अगर आप लेडीज हैं और आपको खाना बनाने का सोक है तो आप खाना बनाने की विधि का  video bhi upload कर सकती हैं। अगर आप किसी अन्य फील्ड में expert हैं तो उसका tutorial video upload कर सकते हैं। आप अपने पर्सनल विडियो भी अपलोड कर सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आपके videos original  होने चाहिए । कही से उनको कॉपी किया हुआ न हो अन्यथा आपकी id block  हो सकती है। video upload करने के बाद आप my account  मैं जाकर video manager मैं जायेंगे और वहां आपको monetize का option मिलेगा। उसमे जाकर आपको अपने video को monetize करना होता है। याद रखिए ये यहाँ पर सबसे जरूरी चीज है अगर आप video को monetize नहीं करेंगे तो आप इनकम प्राप्त नहीं कर सकेंगे । क्योंकि monetize करने के बाद ही आपके विडियो पर advertisement आएंगे और उनसे ही आपको आमदनी प्राप्त होगी। अब आगे आपकी आमदनी इस बात पर निर्भर होगी की आपके विडियो को कितने लोग देखते हैं क्योंकि जितने ज्यादा लोग आपके विडियो को देखेंगे उतनी ज्यादा बार वो advertisement  देखेंगे और उसी से आपको आमदनी होगी। इन सब process के बाद आपको अपने youtube account  को google adsense के साथ लिंक करना होता है । जहाँ पर आप अपनी आमदनी को देख सकते हैं और google adsense  के द्वारा ही पैसा आपके account मैं आता है। जब भी आपके खाते में 100$ हो जाते हैं । आपकी आमदनी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है। अगर आप इस प्लेटफार्म को थोड़ा भी सीरियस लेते हो तो यकीन मानिए आप यहाँ से बहुत अच्छी आमदनी ले सकते हो।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 धन्यवाद

बुधवार, 2 नवंबर 2016

What is google Adword । गूगल एडवर्ड क्या है और यह क्या काम करता है।

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि google एडवर्ड क्या है और यह क्या काम करता है दोस्तों अगर कोई अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करता है या कोई बिजनेस स्टार्ट करता है तो वह उसकी एडवर्टाइजमेंट जरूर करता है चाहे वह टेलीविजन पर करवाए या न्यूज़पेपर में करें ।आज के दौर में यह बहुत जरुरी हो गया है ।दोस्तो ऐसे ही हम कोई अपनी वेबसाइट बनाते हैं या ब्लॉग बनाते हैं और हमको अगर अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक लाना है तो हमें भी उसकी ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट करवाना जरूरी होती है और यही काम हम गूगल एडवर्ड्स के द्वारा कराते हैं ।google adword google कंपनी की एडवरटाइजिंग एडवरटाइजिंग सर्विस है जिसका उपयोग हम अपने ऑनलाइन बिजनेस को प्रमोट करने के लिए कर सकते हैं।

दोस्तों आज के समय में गूगल दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन है अगर हमें कोई url नहीं पता है तो हम सीधा गूगल पर जाते हैं और सर्च करते हैं अगर हम गूगल एडवर्ड की सर्विस का उपयोग करते हैं तो जो कोई भी google पर हमारी वेबसाइट से रिलेटेड कीवर्ड सर्च करता है तो google एडवर्ड हमारी वेबसाइट को google में टॉप रिजल्ट में सो कराता है ।यह तो आपको भी पता होगा कि हम google पर कोई टॉपिक सर्च करते हैं तो बहुत सारे पेज रिजल्ट्स में आते हैं लेकिन हम और आप पहला या ज्यादा से ज्यादा दूसरा पेज ही देखते हैं इसलिए यह जरूरी है कि आप का रिजल्ट पहले पेज पर नहीं तो कम से कम दूसरे पेज पर आये और यही काम गूगल एडवर्ड्स करता है हमारे लिए । कम-से-कम शुरू में तो आपको google adword की सर्विस का उपयोग करना चाहिए क्योंकि जैसे जैसे आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ता जाएगा और आपकी वेबसाइट की रैंकिंग अच्छी होती जाएगी तो बाद में आप की वेबसाइट अपने आप ही सर्च ऑप्टिमाइजेशन में आने लगती है ।

तो दोस्तों आप समझ गए होंगे कि गूगल एडवर्ड क्या है अगर आप गूगल एडवर्ड्स का प्रयोग करना चाहते हैं तो आपको गूगल एडवर्ड की वेबसाइट पर जाकर साइन अप करना होता है गूगल एडवर्ड्स आपसे चार्ज भी कॉस्ट पर क्लिक के हिसाब से लेता है कहने का मतलब यह है कि गूगल एडवर्ड्स आपसे चार्ज तभी लेगा जब कोई आपकी वेबसाइट पर आकर add पर क्लिक करेगा अगर कोई add पर क्लिक नही करता है तो वह आपसे कोई पैसा नहीं लेता है।

youtube standard and creative comman liscence kya hai      click kare


 गूगल एडवर्ड्स मैं आप अपना बजट स्वयं set कर सकते हैं कि आप कितने पैसे एडवरटाइजिंग पर खर्च करना चाहते हैं यह आपके हाथ में होता है ।

आप अपने हिसाब से लोकेशन को सेट कर सकते हैं कि आपको कहां-कहां पर अपनी वेबसाइट को सर्च कराना है जैसे कि इंडिया में या इंडिया से बाहर।

 आप कभी भी गूगल एडवर्ड्स की सर्विस को शुरू कर सकते हैं और कभी भी बंद कर सकते हैं

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं की आपको समझ आ गया होगा की Google AdWords क्या है और यह क्याया काम करता है

                                  धन्यवाद

सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

Income from buy and selling domain names डोमेन नेम को खरीद व बेचकर कैसे पैसे कमाएं।

नमस्कार दोस्तों  आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप डोमेन नेम को खरीद और बेच कर भी पैसे कमा सकते हैं जैसे कि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं या शेयर खरीदते हैं और मुनाफा आने पर उसको बेच देते हैं ऐसे ही आप डोमेन नेम को खरीद कर रख सकते हो और जब आपको मुनाफा मिले तो आप उसे भेज सकते हो प्रॉपर्टी और शेयर में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है लेकिन डोमेन नेम को खरीदने में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है और ना ही ज्यादा टेंशन होती है  हर रोज हजारों से लाखों डोमेन नेम खरीदे व बेचे जाते हैं कई लोग तो एक डोमेन को बेचकर ही बहुत मोटा प्रॉफिट कमा लेते हैं

  • इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है सबसे पहले तो आपका डोमेन जितना छोटा होगा उतना ही अच्छा होगा ।लंबे और डिफिकल्ट डोमेन नेम से बचे क्योंकि लोग छोटे डोमेन को पसंद करते हैं क्योंकि वह याद करने में ज्यादा आसान होता है आप जितना सही डोमेन नेम रख लेते हो उतना ही अच्छा प्रॉफिट आपको मिल सकता है आपको अच्छा सा डोमेन नेम रखने के लिए थोड़ा दिमाग़ लगाना होता है। हर रोज काफी डोमेन नेम expire भी होते हैं आप उन डोमेन नेम को भी खरीद सकते हो। 

  • आपको  justdropped.com और redhotdomainnames.com  पर  आपको एक्सपायर डोमेन नेम की जानकारी मिल जाएगी।

  • कुछ वेबसाइट ओनर ऐसे भी होते हैं कि जो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं तो वह अपने डोमेन नेम को ऑक्शन के लिए दे देते हैं आप डोमेन नेम को ऑक्शन के जरिए भी खरीद सकते हो आपको इसकी जानकारी auction.godaddy.com पर मिल जाएगी। 

  •   अब मान लो कि आपने अपना domain name बना  लिया है और आप उसे बेचना चाहते हो तो आप उसकी सही कीमत का अंदाज़ा कैसे लगाओगे इसका उपाय यह है कि आप अपने डोमेन से मिलता हुआ डोमेन को सर्च करोगे उसकी प्राइस को देखोगे उसके ही हिसाब से आप अपने डोमेन की प्राइस रख सकते हो। आप इसके लिए namebio.com का इस्तेमाल कर सकते हो।

  • अब अब आपने अपना डोमेन नेम बनाकर प्राइस भी सेट कर लिया है इसके बाद आपको इसे लोगों के सामने बेचने के लिए रखना है यहां आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप जिस भी स्थान पर अपने डोमेन नेम को बेचने के लिए एडवर्टाइज करें वह काफी पॉपुलर होना चाहिए सबसे बढ़िया आपके लिए यह रहेगा कि आप किसी वेबसाइट का इसके लिए इस्तेमाल करें जो काफी पॉपुलर हो और जिस की रैंकिंग काफी अच्छी हो । यह करना आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो यह ऐसा ही होगा की जैसे कि आपको खजाने का नक्शा मिल गया है लेकिन आप उसको फॉलो करने की बजाए अपने कमरे में एक  फ्रेम में जड़ के दीवार पर लटका देते हो।
  • यदि आप अपना डोमेन godaddy.com से ख़रीदा है तो यह आपको उसे बेचने के लिए दोनों तरह की सर्विस देता है पहली तो free दूसरी paid। फ्री सर्विस में कुछ limits होती हैं और paid सर्विस में आपको एक्स्ट्रा benifits होते हैं।

मैं आपको कुछ websites के नाम बता रहा हूँ जहाँ आप अपने डोमेन को बेचने के लिए दे सकते हो। 

1. godaddy.com
2. afternic.com
3. sedo.com
4. flippa.com
5. aftermarket.com
6. ebay.com


                          धन्यवाद

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016

What is youtube red ? Youtube red क्या है।

नमस्कार दोस्तों youtube ने कुछ समय पहले अपनी एक service start की है उसका नाम है youtube red हालाँकि अभी ये service india में start नहीं हुई है। अगले साल इसकी india में भी start होने की उम्मीद है। अभी ये service केवल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में ही start हुई है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों आपने देखा होगा की जब हम youtube पर कोई video देखते हैं तो उस video से पहले हमें एक ऐड देखनी पड़ती है। हमारे पास कोई option नही होता है कि हम उस ऐड को न देखें। ज्यादा से ज्यादा skip का option आने पर हम उसे skip कर सकते हैं। इसी topic से related ये सर्विस है।

youtube red एक paid subscription service है। जो हमे youtube से लेनी होती है। जिसके बदले में एक निश्चित amount pay करना होता है। जो अलग अलग देशों में अलग अलग हो सकता है। जो अमरिका में 10$ के आस पास है। अब इस subscription को लेने के क्या फायदे होते हैं ये हम आपको बताते हैं।


  • Youtube red का हमे फायदा यह होता है कि हमे जो ऐड video से पहले देखनी पड़ती थी अब वो ऐड हमे देखनी नहीं पड़ेंगी। चाहे आप youtube पर कोई भी विडियो देखें । इस झंझट से आपको छुटकारा मिल जायेगा।



  • Youtube red की service लेने के बाद आप अपने android या ios mobile में youtube videos जिन्हें आप देखना चाहते हैं उनको store कर सकते हो जिन्हें आप 30 दिन तक internet के बिना भी देख सकते हो। लेकिन ये सर्विस तभी तक काम करेगी तब तक की आप उस देश में हो जहाँ पर आपने ये service ली है। यदि आप उस देश को छोड़कर दूसरे देश में जाते हो तो आप उन videos को तो देख सकते हो जो आपने स्टोर कर लिए हैं। लेकिन आप नए videos स्टोर नहीं कर पाओगे।                                        
  • हम youtube पर normaly videos देखते रहते है और कोई दूसरी app खोल लेते हैं या कोई काम करने लग जाते हैं तो youtube videos बंद हो जाते हैं लेकिन youtube red की service को लेने के बाद ऐसा नही होगा आप कोई app खोलो या कोई दूसरा काम करो आपका youtube video बंद नहीं होगा बल्कि background में चलता रहेगा।                                                                            
  • Youtube red की service लेने के साथ ही आपको google play music का subscription भी आपको इसी में मिल जाता है इसके लिए आपको अलग से कुछ pay करने की जरूरत नही होती है । लाखों गाने आप free में सुन सकते हो और स्टोर कर सकते हो।।                                    
  • Youtube red का subscription लेने पर आपको youtube mobile apps में कई feature एक्स्ट्रा मिल जाते हैं जैसे youtube music app, youtube gaming app और इसका फायदा यह भी होता है कि आप free में original content videos को free में देख सकते हैं।
तो दोस्तों अब क्या लगता है कि हमे इस service को लेने का फायदा होगा कि नही ।अगर आपको ऐड देखने में कोई problem नही है। तो आपको ये सर्विस लेने की जरूरत नही है। और अगर आप youtube पर काफी time बिताते हो और इन सारी सुविधाओं का भी benifit लेना चाहते हो तो पैकेज बुरा भी नहीं है।
           
                                     धन्यवाद

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

What is SEO and how its works

नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे की S E O क्या है और यह कैसे काम करता है।
SEO का फुल फाम है SEARCH ENGINE OPTIMIZATION 

Search engine तो आपको पता ही होगा जैसे - Google, yahoo , Bing आदि। इन सबमे सबसे ज्यादा Google use होता है। क्योंकि आप जो भी content google में search करते हो google उसे अच्छी तरह index करके बेहतर रिजल्ट देता है। 

Optimization - इसका मतलब है किसी भी चीज को बेहतर ढंग से उपयोग में लाना। जैसे की यदि आपके पास अपनी website है या bloging साइट है तो आप उनको इस तरह से optimize करे की search engine उन्हें prefer करे।  क्योंकि यदि आप कोई content search कर रहे हो तो search engine आपको उसके लाखो result आपके सामने ला कर रख देता है बहुत सारे पेज होते है वहां पर result के लेकिन आप और हम पहला पेज या ज्यादा से ज्यादा दूसरा पेज ही देखते हैं। बाकि पेजेज को इग्नोर कर देते हैं। अब अगर हम यह चाहते हैं की अगर google हमारी website या blog को prefer करे तो इसके लिए हमे SEO की जानकारी होनी चाहिए। 

SEO कैसे काम करता है - 

1. Google Webmaster Tools -  सबसे पहले आपको यह जरूरी है कि आप Google Webmaster Tools में sign up कर लें। और अपनी website या blog site को उसमे जाकर add कर दे। इसका आपको काफी फायदा मिलता है।

2. Traffic - Traffic तीन प्रकार के होते हैं सोशल ट्रैफिक , आर्गेनिक ट्रैफिक , और रेफरल ट्रैफिक जो ट्रैफिक हमे सर्च इंजन से मिलता है उसे आर्गेनिक ट्रैफिक कहते हैं इसे ही सबसे बढ़िया ट्रैफिक मन जाता है। अगर आपकी वेबसाइट में ट्रैफिक बढ़िया होगा तो google search engine में इसका आपको फायदा होता है।

3. Content - Google Search Engine में result इस बात पर भी depend करता है कि आपका content कैसा है आपका content ऐसा होना चाहिए की लोग उसे search करें। आपका content orignal होना चाहिए ।यदि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे search करेंगे तो google उसे preference देगा ।

4. Htpps sites - Google htpp साइट्स के मुकाबले htpps sites को ज्यादा prefer करता है क्योंकि ये साइट्स secure होती हैं। तो आप ध्यान रखे की आपकी website htpps होनी चाहिए।

5.- keyword का प्रयोग - आप keyword का प्रयोग सही जगह पर करें जैसे की tital tag में keyword का उपयोग करें। और अपने url में भी keyword का उपयोग करें। heading में भी keyword का use करें।

6- URL - कोशिश करें की आप अपनी WEBSITE का URL छोटा ही रखें ।जितना छोटा URL होगा उतना ही आपके लिए अच्छा होगा।

ये कुछ छोटी छोटी बातें हैं जिनको follow करके आप अपनी website को अच्छी ranking दिला सकते हो। जिससे आपको काफी फायदा होगा।

                                                   धन्यवाद



गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

Income from dailymotion.com

नमस्कार दोस्तों youtube की तरह ही dailymotion एक video sharing website है। आप इस वेबसाइट से भी पैसे कमा सकते हो। इसी के बारे में आज आपको बताएंगे। 
सबसे पहले आप dailymotion website खोलेंगे और sign up पर क्लिक करेंगे उसके बाद जो detail आपसे मांगता है वो सारी detail आप फॉर्म में भर देंगे। जब आप पूरा procedure complete कर लेंगे तो एक verification लिंक आपकी mail id पर जायेगा। उसके बाद आप अपनी mail id खोलकर उस लिंक पर क्लिक करोगे क्लिक करते ही आपका account verify हो जायेगा। 
               इसके बाद आप your channel पर जाओगे और किसी भी नाम से channel create करोगे । चैनल create करने के बाद आप setting में जाओगे और वहाँ पर monetize option पर जाकर enable monetization पर जाकर क्लिक कर दोगे । इसके बाद आपका channel पैसे कमाने के लिए तैयार हो जायेगा ।

आप यहाँ पर तीन तरीकों से पैसे कमा सकते हो।
1. Video monetize - आप अपने video को monetize करके पैसे कमा सकते हो । जैसे की youtube पर करते हो।

2. Paid content - आप अपने video पर subscription allow करवा सकते हो। video पर आने वाले adds के लिए प्राइस फिक्स कर सकते हो

3. Website monetize - यदि आपकी अपनी कोई वेबसाइट है तो आप यहाँ पर अपनी website को भी monetize कर सकते हो। आप अपने द्वारा upload किये हुए video या किसी और के video को भी अपनी वेबसाइट पर डाल सकते हो और उन videos को कोई आपकी website पर जाकर देखता है तो उससे भी आप पैसा कमाओगे।
                      यहाँ पर आप payment paypal के द्वारा भी ले सकते हो और bank transfer के भी। आप को अपनी सारी account detail देनी होती है। youtube में payment ratio तक़रीबन 60:40 का होता है। और dailymotion में 70:30 का होता है 70%आपको मिलता है और 30 % dailymotion रखता है अपने पास।

                                        धन्यवाद

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016

Ebay.com से पैसे कैसे कमाएं।

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बतायेंगे की कैसे आप अपने पुराने सामान को बेचकर भी काफी अच्छी कमाई कर सकते हो। जी हां दोस्तों यदि आप के पास कोई पुरानी या एंटीक वस्तु है जैसे - पुराने सिक्के , कोई एंटीक पीस । तो आप उसे भी काफी अच्छी आमदनी कर सकते हो बहुत लोगो ने यहाँ से बहुत अच्छा पैसा कमाया है। हो सकता है कि कोई चीज आपके लिए जरूरी न हो लेकिन किसी और के लिए वो काम की हो सकती है तो वो आपको इसके बहुत अच्छे पैसे दे सकता है आइये अब जानते हैं आप इन्हें बेचकर कैसे पैसे कमा सकते हो।

दोस्तों आपने ebay. Com वेबसाइट का नाम सुना होगा वैसे यह website india मैं उतनी famous नहीं है जितनी बाहर के देशों में है। india के लिए  वेबसाइट का जो url है वो है ebay. in वैसे हमारी आपको यह सलाह होगी की आप ebay.com पर ही अपना सामान बेचें। क्योंकि इस पर all over world का traffic आता है।

Youtube se income kaise karen - click here

आप सबसे पहले website पर जायेंगे उसके बाद उस पर अपना registration करेंगे। registration में आपको सारी personal detal डालनी होंगी जैसे - email id , mobile no. आदि । Registration करने के बाद आपकी mail id पर एक लिंक आएगा आपको अपनी mail id को खोलकर उस लिंक पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप क्लिक करोगे उससे आप का account verify हो जायेगा। इसके बाद आप seller के ऑप्शन मैं जायेंगे और वहां पर जाकर आप जो सामान बेचना चाहते हो उसको post कर सकते हो।आपको उस सामान के बारे में सारी detail देनी होंगी जैसे की - किस तरह का आइटम है , कितना पुराना है। , किस रंग का है आदि ध्यान रखना की सारी डिटेल एकदम सही होनी चाहिएं। उसकी आपको फोटो भी apload करनी होती है। आप यहाँ पर अपने सामान को दो तरीको से बेच सकते हो पहला तो यह है कि आप अपने सामान का fix rate दे सकते हो की मुझे यह सामान इतने पैसे मैं बेचना है और दूसरा यह है कि आप अपने सामान के लिए bid सेट कर सकते हो लेकिन इस बात का ध्यान रखना की वह आइटम आपका unique & rare होना चाहिए जो आसानी से न मिले । नही तो उसके ऊपर कोई bid नही लगायेगा। यह आपके ऊपर depend करता है कि आप कितने दिन की bid लगाते हो। आपको अपने account में show होता रहेगा की कितने लोगों ने इसे देखा है अभी तक और कितने लोगों ने अभी तक bid लगा दी है। जिसकी लास्ट मैं highest bid होगी वो उस सामान को खरीद लेगा।

Affiliate marketing क्या है। इससे income कैसे करे जानने के लिए क्लिक करें।

अगर india से बाहर आपका सामान कोई खरीदता है तो आपको payment लेने के लिए आपके पास paypal account होना जरूरी है। paypal से ही आपके खाते में payment transfer होगी। पेमेंट आपको तभी मिलेगी जब आपका सामान buyer के पास पहुंच जायेगा । आप इस बात का ध्यान रखें कि सामान वही हिना चाहिए जो आपने पोस्ट किया है। आप सामान भेजने के लिए अलग से charge ले सकते हो।

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

What is Affiliate marketing and how to earn money from this.

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको affiliate marketing के बारे में बतातेंगे की ये क्या है और इससे आप income कैसे कर सकते हैं। दोस्तों कोई कंपनी जो ऑनलाइन अपने product या services बेचती हैं। और उनके इन product या service को हम किसी और को recommend करते हैं या प्रचार करते हैं। और कोई वो सामान हमारे recomnendation या प्रचार से खरीद लेता है तो वो company हमे इसके लिए commission देती है। इसी को affiliate marketing कहते हैं।



हर कोई कंपनी मार्केटिंग के लिए अलग से बजट जरूर रखती है। इसमें  टीवी पर advertisement देना , बोर्ड hordings , newspaper और internet पर advertisement शामिल है।
Aaffiliate मार्केटिंग के लिए आपके पास अपनी website या ब्लॉग होना जरूरी है आप अपने youtube channel के द्वारा भी affiliate marketing कर सकते हैं। दोस्तों आपने कुछ websites के नाम जरूर सुने होंगे जो जो online सामान बेचती हैं और काफी famous हैं जैसे - flipkart, amazon , snapdeal आदि और भी बहुत सी वेबसाइट्स हैं। इन सभी websites का अपना एक affiliate programe होता है। सबसे पहले flipkart को ही ले लेते हैं indian website है जो काफी पॉपुलर है। अगर आप इसकी affiliate marketing करना चाहते हो तो आप को address bar मैं जाकर affiliate.flipkart. com type करना होगा। website पर जाने के बाद join free का option होगा उसपर जाकर आप क्लिक करोगे और सारी formalties पूरी करोगे। register करने के बाद आपको यह decide करना होता है कि आपको किस product की advertisement करनी है । आप जब product select करोगे तो आपको उस product का लिंक वहां पर मिल जायेगा जिसे आप copy करके आपनी website या ब्लॉग पर जाकर paste कर दोगे। यहाँ पर आपको यह समझना जरूरी है कि किस तरह के visitors आपकी वेबसाइट पर आते हैं उसी हिसाब से आप प्रोडक्ट चुने तो ज्यादा अच्छा है।
मैं आपको affiliate marketing की एक बहुत अच्छी बात और बताना चाहता हूँ अगर कोई visitor आपकी वेबसाइट के द्वारा किसी link पर जाता है और कोई भी सामान नही खरीदता है तो आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा लेकिन यदि वो 1 महीने के अंदर उसी website से कुछ भी खरीदता है तो आपको उसका commission मिलेगा।
और जरूरी नही है कि जिस product का लिंक आपने दिया है वो वही सामान ख़रीदे यदि वो कुछ और सामान भी खरीदता है चाहे वो कितने का भी है तो उसका भी कमीशन आपको मिलेगा। यही procedure आप सारी ecommerce वेबसाइट पर जाकर कर सकते हो।

तो दोस्तों मेरी नज़र मैं affiliate marketing पैसा कमाने का सबसे अच्छा option है।

                                                 धन्यवाद

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

SUCCESSFUL FREELANCER कैसे बनें।

दोस्तों अगर आपको एक कामयाब  FREELANCER बनना है तो आपके लिए कुछ बातों का धयान रखना बहुत  जरूरी है कोई भी चीज उतनी आसान नहीं होती जितनी वो दिखती है यहाँ पर भी कुछ ऐसा ही है।  सिर्फ  FREELANCING WEBSITES पर SIGN UP करने से और PROFILE बनाने से ही आपको काम नही मिल जाता है। आपका यहाँ पर पूरी तरह से प्रोफेशनल होना जरूरी है कुछ ऐसी ही बातें है जिनके बारे मैं आज हम आपको बताएंगे। 

  • सबसे पहले आप अपनी प्रोफाइल मैं जो भी जानकारी अपने बारे में डालें वो सही होनी चाहिए। जो काम आपको आता है उसी के बारे मैं अपनी प्रोफाइल में बताएं और अपनी पर्सनल डिटेल भी ठीक डालें । यहाँ पर आपको अपने क्लाइंट के साथ एकदम TRANSPARENT होना पड़ेगा अन्यथा आप ज्यादा दिन तक SURVIVE नही कर पाएंगे। 
  • एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाये उसमे अपनी एक अच्छी  फोटो डालें । और अपने उन काम की डिटेल्स उसमे दें जो काम अभी तक आपने किये हैं। जैसे की हम जब JOB के INTERVIEW के लिए जाते हैं। उसी तरह का पोर्टफोलियो अपना बनायें । 
  • आपको यहाँ और no कहना सीखना होगा । मतलब ये है कि अगर आपके पास पहले से ही sufficient काम है और आपके पास और कोई client काम के लिए आता है तो आपको उसे no कहना सीखना होगा क्योंकि आपके पास पहले से ही काफी काम है। और आप उसे अभी time नही दे पाओगे । लालच में ये मत सोचना की इसका भी काम ले लेता हूँ और सारे काम एक साथ धीरे धीरे कर लूंगा इससे आपका नुक्सान ज्यादा होगा क्योंकि इस हालत में आप किसी भी client का काम ठीक time पर नही कर पाओगे और आप अपनी ही market ख़राब कर लोगे। क्योंकि client यहाँ पर काम की क्वालिटी और समय को महत्व देते हैं।
  • आज के दौर में हर पढ़ा लिखा व्यक्ति सोशल मीडिया से जरूर जुड़ा हुआ है। चाहे वो facebook हो या twitter हो और भी बहुत वेबसाइट हैं। और इनका प्रचलन सारी दुनिया मे है। आपको इन social media website पर अपनी advertisement करनी चाहिए। अपने काम से जुडी जानकारी आपको इन पर देनी चाहिए । उसका आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • यहाँ जो सबसे जरूरी चीज है वो है time management आपको यहाँ पर अपने काम के लिए एक time table बनाना जरूरी है कि आपको इस time से इस time तक यही काम करना है। जितना काम अभी है आपके पास और जितने time में आपको वो करके देना है उसके हिसाब से आप अपना routine बना लें। यदि आप social media website पर ज्यादा वक़्त बिताने लग गए तो इसका आपके काम पर विपरीत असर पड़ेगा।
  • हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका client आपसे क्या चाहता है। आपसे क्या उम्मीद रखता है। आप चाहे तो अपने किसी कलीग या ऐसे व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं जो पहले से ही इसी फील्ड मे है। कहते हैं न की - A Great Leader also a Great Follower.
  • काम पूरा होने के बाद अपने client से अपने काम का फीडबैक जरूर लें। अगर आपने काम अच्छा किया है और आपका client आपको अच्छा फीडबैक देता है तो इसके आपको 2 फायदे होंगे। पहला यह की आपका आत्मविस्वास काफी बढ़ जायेगा और दूसरा यह है कि इसका आने वाले clients पर positive असर होगा।
  • आज के दौर में competition बहुत है इस बात का ध्यान रखे आपने काम के जो rate तय किये हैं वो ज्यादा न हों मान लो किसी client का budget है 10$ आपने मांग रखे हैं 12$ और किसी फ्रीलांसर ने दे रखे है 8$ उसी काम के। तो वो काम आपको कभी नही मिलेगा तो हमेशा इन बातों का ध्यान रखे। हमेशा अपने रेट कम ही रखें।
  • अंत में मेरी आपको सलाह यही है कि काम उतना ही लें जितना काम आप कर सकते हो और time पर कर के दे सकते हों।।                                                                                                            धन्यवाद      

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

How to earn money from freelancing

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग मैं बताएंगे कि freelancing क्या है और आप इससे कैसे पैसे कमा सकते हैं। online income करने का freelancing भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। जब हम किसी company को online अपनी service देते हैं और वह इस काम के लिए हमे पैसे देती है तो इसे freelancing  कहते हैं इस काम को करने के लिए जरूरी है कि आप अपने काम मैं माहिर हों। चाहे किसी भी field मैं हो। इसकी detail आपको freelancing websites पर मिल जाती है। इसके लिए सबसे पहले आपको freelancing websites पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है और प्रोफाइल बनानी होती है। आपको अपनी प्रोफाइल मैं बताना होता है कि आप किस किस काम मैं expert हैं । जिसे की web designing , photoshop, content writing, coral dra , mobile ,data entry आदि। आपको उसी हिसाब से काम मिलता है और उसी के आपको पैसे मिलते हैं। आप वहां पर अपने काम का रेट भी दे सकते हो जैसे की 1 घंटे के आप कितने चार्ज करोगे या पूरे काम को करने के लिए कितना चार्ज करोगे । इसके लिए ध्यान रखना जरूरी है कि आप वाजिब रेट ही दें। यहाँ मैं कुछ freelancing websites के नाम लिख रहा हूँ जो काफी popular हैं।

1. Peopleperhour.com
2. Freelancer.com
3. Fiverr.com
4. Elance.com
5. Upwork.com



इन websites से आप काफी अच्छी income ले सकते हो।  अब सवाल यह है कि ये freelancing websites क्या हैं और यह कैसे काम करती हैं। तो यहाँ मैं आपको यह बताना चाहता हूँ की freelancing websites यहाँ midyator का काम करती हैं हमारे और उन companies के बीच जो ऑनलाइन अपना काम करवाना चाहती हैं। ये आपकी service उन companies को देती है और उनसे काम लेकर आपको देती हैं। और इसके लिए बीच मैं अपना कमीशन लेती हैं। अब बात यह आती है कि उन companies को freelancers websites के द्वारा काम करने की जरूरत क्यों पड़ती है तो इसका जवाब है समय और धन की बचत के लिए। क्योंकि कुछ देशों में काम करने के बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं। और वही काम दूसरे देशों में कम पैसो मैं हो जाता है । मान लो किसी काम को करने के लिए usa मैं 500$ लेते हैं इर उसी काम को करने के लिए इंडिया मैं 300$ लेते हैं । और मान लो 100$ freelancing website ने ले लिए फिर भी कंपनी ने 100$ बचा लिए। और आपको घर बैठे काम मिल गया। तो दोस्तों आप इस platform से भी बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हो।

                             धन्यवाद

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

Youtube आपको views के कितने पैसे देता है।

नमस्कार दोस्तों जब हम अपना नया youtube channel बनाकर उस पर videos upload कर देते  हैं तो हमारे अंदर यह उत्सुकता होती है कि हमारे कितने views हो गए हैं और हमे कितनी इनकम उन views से हो रही है। आज हम यह जानेंगे की जब आपके  youtube channel पर thousand views  हो जाते हैं तो आपको कितना पैसा इन  views से मिलता है। सबसे पहले तो मैं आपको यह बताना चाहता हूँ की youtube आपको videos के views के पैसे नहीं देता है बल्कि उन videos पर चलने वाली ads के लिए पैसे देता है और यह जरूरी नही है कि आपके videos के हर views पर ads आती ही है। इसलिए यहाँ अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आपको per views और या thousand views पर कितने पैसे मिलते हैं। अब सवाल यह आता है कि हम total views तो देख सकते हैं पर यह कैसे पता लगाएंगे की उन views पर कितनी बार ads आये हैं । इसका पता करने का तरीका यह है कि आप अपने youtube account मैं लॉगिन करेंगे और analytics पर जायेंगे वहां आपको सारा विवरण मिल जायेगा। वहां आपके total views होंगे और उसके सामने impressions लिखा हुआ होगा उसके नीचे जो आंकड़ा होगा वह आपके videos पर चलने वाली ads का होगा । और उनके हिसाब से ही आपको पैसे मिलते हैं। मान लो आपके total views 1 lakh हैं और total impressions 60 thousand हैं तो आपको 60 thousand views के ही पैसे मिलेंगे न की 1 lakh के।  मैं आपको यहाँ पर एक बात और बताना चाहता हूँ की आपकी आमदनी इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके videos कहाँ देखे जा रहें हैं। यदि आपके videos india, pakistan या nepal मैं देखे है रहे हैं तो यहाँ ads का rate बहुत सस्ता है। यहाँ से आपको कम पैसे मिलते हैं । लेकिन वही videos usa, canada और countries मैं देखे जाते हैं तो उनसे आपको कई गुना ज्यादा आमदनी आती है। क्योंकि वहां पर ads रेट काफी हाई हैं ।और video जिस country मैं चलता है उस पर वहीँ के ads दिखाये जाते हैं। इसका फायदा आपको तभी ज्यादा मिलता है जब आपके videos english मैं होते हैं। वैसे हमारे अनुसार जो average आती है वो thousand views पर 1$ के लगभग होती है जो आपको adsense के commission काटने के बाद मिलती है।

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

Youtube channel को success बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

नमस्कार दोस्तों यदि आप सोचते हैं कि youtube Channel बनाकर और उस पर video upload करने से आपका काम खत्म हो गया है तो आप गलत सोचते हैं। अगर आपको अपने youtube channel  को कामयाब बनाना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज उन्ही चीजो के बारे में हम बात करेंगे।

1. हमेशा real videos ही upload करें।जो आपने खुद बनाये हों। ताकि उन पर कोई copyright ना कर सके। यदि आपके youtube channel पर 3 बार copyright strike हो जाता है तो आपका channel block हो जायेगा।

2. सबसे जरूरी बात यहाँ पर यह है कि आप अपना धैर्य बनाये रखें जरूरी नही है कि आपको यहाँ से 1 या 2 महीने में ही पैसा आना सुरु हो जाये इसके लिए आपको 6 महीने या 1 साल का भी वक़्त लग सकता है। इस दौरान आप लगातार
video upload करते रहें। एक बार आपको पैसा स्टार्ट हो जायेगा तो आपका मनोबल अपने आप बढ़ जायेगा।

3. आप ऐसा न करें की video का title  कुछ है thumbnail कुछ है और अंदर video किसी और चीज का है। ऐसे आप ज्यादा दिन survive नही कर पाओगे। इसको हम click bait कहते हैं।

4. कभी भी hacking , tracking , nudity , violence  आदि  subject पर video upload न करें।

5. सभी चीजें एक रात मै नही बदलती हैं कुछ अलग करने के लिए अलग सोचना भी पड़ता है यहाँ पर जरूरत है कि आप smart work करें । आपको यहाँ यह समझना होगा की किस प्रकार के video upload करें जिससे लोग उन्हें देखें और पसंद करें। ऐसे ही नही है कि आपने कुछ भी उठा कर upload कर दिया । आपका content अच्छा होना चाहिए।

6. यहाँ आप किसी fraud के भी शिकार हो सकते हैं आप सोच रहे होंगे की यहाँ पर कैसे fraud हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं । जब आपका यहाँ पर काम आगे बढ़ता है । आपके videos or subscriber ठीक ठाक मात्रा में हो जाते हैं तो आपको मेल आनी सुरु हो जाती हैं कि आप हमारे साथ network partner बन जाईये। हम आपकी इनकम को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे । लेकिन आपको इन सबसे दूर ही रहना है क्योंकि आपको नुक्सान के अलावा यहाँ से कुछ नहीं मिलेगा।

7. आप समय समय पर videos के status को check करते रहे। जिन videos को अच्छा response नही मिल रहा है उनके title change करते रहें।


                                   धन्यवाद


शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

Google Adsense Account को verify कैसे करें।

नमस्कार दोस्तों आज इस ब्लॉग मैं हम जानेंगे  कि अपने Google Adsense Account को verify कैसे करें। जब भी आपके Google Adsense Account मैं 10$ हो जाते हैं तो Adsense 1 pin आपके  postal address पर भेजता है। जो की 3 से 4 working days मैं आपके address पर पहुँच जाती है। ये पिन एक सफेद रंग के पोस्टकार्ड मैं आती है। उसके ऊपर  Adsense लिखा हुआ होता है। Post card मैं ही सारे step लिखे होते हैं कि आपको पिन कैसे डालनी होती है। फिर भी आपको बताते हैं जब आप अपना Adsense Account खोलोगे तो ऊपर की तरफ एक red bar होता है। उसके अंत में action लिखा हुआ होता है। आप उस पर क्लिक कर के पिन submit कर सकते हो। ये पिन आपको 4 महीने के अंदर डालनी जरूरी होती है। इस procedure के बिना पेमेंट आपके खाते में ट्रांसफर नहीं होगी। जब आपके Adsense Account मैं 100$ हो जाते हैं तो पेमेंट आपके खाते में ट्रांसफर हो जाती है। इस  procedure का उद्देस्य यह होता है कि आपने जो पता अपने Adsense Account मैं दिया है वो सही है या नहीं। ध्यान रखिए पिन 3 बार से ज्यादा गलत नहीं डालनी चाहिए। नहीं तो आपका Adsense Account ब्लॉक हो सकता है। यदि पहली पिन आपके पास नहीं आती है तो आप 2 बार और replacement पिन के लिए  apply कर सकते हो।
                              अब सवाल यह आता है कि अगर पिन नहीं आयी तो क्या हम अपने account को verify नही कर पाएंगे। जी नही ऐसा नही है आप फिर भी अपने Adsense Account को verify कर सकते हो उसका तरीका यह है कि आप अपने Adsense Account को लॉगिन करोगे और पिन verification page पर जाओगे और सबसे नीचे की तरफ दो लाइन होंगी पहली लाइन मैं this forum लिखा हुआ होगा आपको उस पर क्लिक करना होगा जैसे ही क्लिक करोगे एक फार्म खुल जायेगा । उसमे आपको name, email id , publisher id डालनी होगी और साथ ही आपको एक document जो भारत सरकार द्वारा जारी किया हुआ हो upload करना होगा । आप आधार कार्ड, पासपोर्ट , वोटर कार्ड या बिजली का बिल भी upload कर सकते हो। इस बात का ध्यान जरूर रखना की उस document पर पता वही होना चाहिए जो आपने अपनी Adsense Account मैं दिया हुआ है। अगर कुछ अंतर है तो आप इसे  ठीक कर लें। इस procedure के बाद आपको पिन की जरुरत नहीं पड़ेगी । और अगले कुछ वक़्त मैं आपका Adsense Account verify हो जायेगा। इसकी आपको एक confirmation email भी आएगी। इस procedure को आप तभी कर पाएंगे जब पिन 3 बार generate हो गयी होगी और उसका enter करने का वक़्त निकल गया हो।
       
                                        धन्यवाद

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

Google Adsense क्या है और यह कैसे काम करता है।

नमस्कार दोस्तों हमने पिछले ब्लॉग मैं आपको बताया था कि youtube से income कैसे प्राप्त करें। आज हम आपको बताते हैं कि Google Adsense क्या है और यह कैसे काम करता है। Google Adsense एक  Advertising Publishing program है। जो कि Google के द्वारा चलाया जाता है। आपको बताते हैं क़ी यह कैसे काम करता है।
मान लो कि आपके पास अपनी कोई website है। या blog है। या कोई youtube channel है। तो यहाँ आप publisher कहलाते हो । और जो लोग आपकी website पर आते हैं । या ब्लॉग को पढ़ते हैं। या youtube  पर  video देखते हैं। उन लोगों को traffic कहते हैं। और जिन कंपनी के विज्ञापन  दिखाये जाते हैं उनको  Advertisers कहते हैं। ये Advertisers Google Adsense के द्वारा आपकी website , blog और Youtube channel पर advertisement दिखाते हैं। और उन Advertisement से ही आप पैसे कमाते हो। Google Adsense ही आपकी आमदनी को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर करता है। आप सोच रहे होंगे कि इन सब के लिए Google adsense हमसे कुछ  charge करता होगा । ऐसा बिल्कुल नहीं है यह सारा procedure free है आपके लिए। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि Google Adsense कुछ कमाता नहीं है बिलकुल कमाता है। इसके कमाने का तरीका यह है की हम Advertisers से जो भी पैसा Google Adsense के माध्यम से कमाते हैं उसमें से कुछ हिस्सा ये अपने पास रख लेता है। और बाकि हमारे बैंक खाते में भेज देता है। अब सवाल आता है कि कुल आमदनी का कितना हिस्सा ये अपने पास रखता है और कितना हमे देता है। इसके लिए सबके अलग अलग अनुमान हैं। लेकिन हमारे अनुमान के मुताबिक ये Ratio 60:40 का होता है ।Adsense 60% हमे देता है और 40% अपने पास रख लेता है।
तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको समझ आ गया होगा की Google Adsense क्या है और यह कैसे काम करता है।
                                     धन्यवाद 

How to see deleted whatsapp messages?

Dosto hamare whatsapp se jo message delete ho jate hain hum unhe dekh nahi pate lekin Dosto is blog main hum aapko ek aisa tarika batayenge...