शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

SUCCESSFUL FREELANCER कैसे बनें।

दोस्तों अगर आपको एक कामयाब  FREELANCER बनना है तो आपके लिए कुछ बातों का धयान रखना बहुत  जरूरी है कोई भी चीज उतनी आसान नहीं होती जितनी वो दिखती है यहाँ पर भी कुछ ऐसा ही है।  सिर्फ  FREELANCING WEBSITES पर SIGN UP करने से और PROFILE बनाने से ही आपको काम नही मिल जाता है। आपका यहाँ पर पूरी तरह से प्रोफेशनल होना जरूरी है कुछ ऐसी ही बातें है जिनके बारे मैं आज हम आपको बताएंगे। 

  • सबसे पहले आप अपनी प्रोफाइल मैं जो भी जानकारी अपने बारे में डालें वो सही होनी चाहिए। जो काम आपको आता है उसी के बारे मैं अपनी प्रोफाइल में बताएं और अपनी पर्सनल डिटेल भी ठीक डालें । यहाँ पर आपको अपने क्लाइंट के साथ एकदम TRANSPARENT होना पड़ेगा अन्यथा आप ज्यादा दिन तक SURVIVE नही कर पाएंगे। 
  • एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाये उसमे अपनी एक अच्छी  फोटो डालें । और अपने उन काम की डिटेल्स उसमे दें जो काम अभी तक आपने किये हैं। जैसे की हम जब JOB के INTERVIEW के लिए जाते हैं। उसी तरह का पोर्टफोलियो अपना बनायें । 
  • आपको यहाँ और no कहना सीखना होगा । मतलब ये है कि अगर आपके पास पहले से ही sufficient काम है और आपके पास और कोई client काम के लिए आता है तो आपको उसे no कहना सीखना होगा क्योंकि आपके पास पहले से ही काफी काम है। और आप उसे अभी time नही दे पाओगे । लालच में ये मत सोचना की इसका भी काम ले लेता हूँ और सारे काम एक साथ धीरे धीरे कर लूंगा इससे आपका नुक्सान ज्यादा होगा क्योंकि इस हालत में आप किसी भी client का काम ठीक time पर नही कर पाओगे और आप अपनी ही market ख़राब कर लोगे। क्योंकि client यहाँ पर काम की क्वालिटी और समय को महत्व देते हैं।
  • आज के दौर में हर पढ़ा लिखा व्यक्ति सोशल मीडिया से जरूर जुड़ा हुआ है। चाहे वो facebook हो या twitter हो और भी बहुत वेबसाइट हैं। और इनका प्रचलन सारी दुनिया मे है। आपको इन social media website पर अपनी advertisement करनी चाहिए। अपने काम से जुडी जानकारी आपको इन पर देनी चाहिए । उसका आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • यहाँ जो सबसे जरूरी चीज है वो है time management आपको यहाँ पर अपने काम के लिए एक time table बनाना जरूरी है कि आपको इस time से इस time तक यही काम करना है। जितना काम अभी है आपके पास और जितने time में आपको वो करके देना है उसके हिसाब से आप अपना routine बना लें। यदि आप social media website पर ज्यादा वक़्त बिताने लग गए तो इसका आपके काम पर विपरीत असर पड़ेगा।
  • हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका client आपसे क्या चाहता है। आपसे क्या उम्मीद रखता है। आप चाहे तो अपने किसी कलीग या ऐसे व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं जो पहले से ही इसी फील्ड मे है। कहते हैं न की - A Great Leader also a Great Follower.
  • काम पूरा होने के बाद अपने client से अपने काम का फीडबैक जरूर लें। अगर आपने काम अच्छा किया है और आपका client आपको अच्छा फीडबैक देता है तो इसके आपको 2 फायदे होंगे। पहला यह की आपका आत्मविस्वास काफी बढ़ जायेगा और दूसरा यह है कि इसका आने वाले clients पर positive असर होगा।
  • आज के दौर में competition बहुत है इस बात का ध्यान रखे आपने काम के जो rate तय किये हैं वो ज्यादा न हों मान लो किसी client का budget है 10$ आपने मांग रखे हैं 12$ और किसी फ्रीलांसर ने दे रखे है 8$ उसी काम के। तो वो काम आपको कभी नही मिलेगा तो हमेशा इन बातों का ध्यान रखे। हमेशा अपने रेट कम ही रखें।
  • अंत में मेरी आपको सलाह यही है कि काम उतना ही लें जितना काम आप कर सकते हो और time पर कर के दे सकते हों।।                                                                                                            धन्यवाद      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

How to see deleted whatsapp messages?

Dosto hamare whatsapp se jo message delete ho jate hain hum unhe dekh nahi pate lekin Dosto is blog main hum aapko ek aisa tarika batayenge...