सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

Income from buy and selling domain names डोमेन नेम को खरीद व बेचकर कैसे पैसे कमाएं।

नमस्कार दोस्तों  आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप डोमेन नेम को खरीद और बेच कर भी पैसे कमा सकते हैं जैसे कि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं या शेयर खरीदते हैं और मुनाफा आने पर उसको बेच देते हैं ऐसे ही आप डोमेन नेम को खरीद कर रख सकते हो और जब आपको मुनाफा मिले तो आप उसे भेज सकते हो प्रॉपर्टी और शेयर में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है लेकिन डोमेन नेम को खरीदने में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है और ना ही ज्यादा टेंशन होती है  हर रोज हजारों से लाखों डोमेन नेम खरीदे व बेचे जाते हैं कई लोग तो एक डोमेन को बेचकर ही बहुत मोटा प्रॉफिट कमा लेते हैं

  • इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है सबसे पहले तो आपका डोमेन जितना छोटा होगा उतना ही अच्छा होगा ।लंबे और डिफिकल्ट डोमेन नेम से बचे क्योंकि लोग छोटे डोमेन को पसंद करते हैं क्योंकि वह याद करने में ज्यादा आसान होता है आप जितना सही डोमेन नेम रख लेते हो उतना ही अच्छा प्रॉफिट आपको मिल सकता है आपको अच्छा सा डोमेन नेम रखने के लिए थोड़ा दिमाग़ लगाना होता है। हर रोज काफी डोमेन नेम expire भी होते हैं आप उन डोमेन नेम को भी खरीद सकते हो। 

  • आपको  justdropped.com और redhotdomainnames.com  पर  आपको एक्सपायर डोमेन नेम की जानकारी मिल जाएगी।

  • कुछ वेबसाइट ओनर ऐसे भी होते हैं कि जो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं तो वह अपने डोमेन नेम को ऑक्शन के लिए दे देते हैं आप डोमेन नेम को ऑक्शन के जरिए भी खरीद सकते हो आपको इसकी जानकारी auction.godaddy.com पर मिल जाएगी। 

  •   अब मान लो कि आपने अपना domain name बना  लिया है और आप उसे बेचना चाहते हो तो आप उसकी सही कीमत का अंदाज़ा कैसे लगाओगे इसका उपाय यह है कि आप अपने डोमेन से मिलता हुआ डोमेन को सर्च करोगे उसकी प्राइस को देखोगे उसके ही हिसाब से आप अपने डोमेन की प्राइस रख सकते हो। आप इसके लिए namebio.com का इस्तेमाल कर सकते हो।

  • अब अब आपने अपना डोमेन नेम बनाकर प्राइस भी सेट कर लिया है इसके बाद आपको इसे लोगों के सामने बेचने के लिए रखना है यहां आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप जिस भी स्थान पर अपने डोमेन नेम को बेचने के लिए एडवर्टाइज करें वह काफी पॉपुलर होना चाहिए सबसे बढ़िया आपके लिए यह रहेगा कि आप किसी वेबसाइट का इसके लिए इस्तेमाल करें जो काफी पॉपुलर हो और जिस की रैंकिंग काफी अच्छी हो । यह करना आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो यह ऐसा ही होगा की जैसे कि आपको खजाने का नक्शा मिल गया है लेकिन आप उसको फॉलो करने की बजाए अपने कमरे में एक  फ्रेम में जड़ के दीवार पर लटका देते हो।
  • यदि आप अपना डोमेन godaddy.com से ख़रीदा है तो यह आपको उसे बेचने के लिए दोनों तरह की सर्विस देता है पहली तो free दूसरी paid। फ्री सर्विस में कुछ limits होती हैं और paid सर्विस में आपको एक्स्ट्रा benifits होते हैं।

मैं आपको कुछ websites के नाम बता रहा हूँ जहाँ आप अपने डोमेन को बेचने के लिए दे सकते हो। 

1. godaddy.com
2. afternic.com
3. sedo.com
4. flippa.com
5. aftermarket.com
6. ebay.com


                          धन्यवाद

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016

What is youtube red ? Youtube red क्या है।

नमस्कार दोस्तों youtube ने कुछ समय पहले अपनी एक service start की है उसका नाम है youtube red हालाँकि अभी ये service india में start नहीं हुई है। अगले साल इसकी india में भी start होने की उम्मीद है। अभी ये service केवल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में ही start हुई है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

दोस्तों आपने देखा होगा की जब हम youtube पर कोई video देखते हैं तो उस video से पहले हमें एक ऐड देखनी पड़ती है। हमारे पास कोई option नही होता है कि हम उस ऐड को न देखें। ज्यादा से ज्यादा skip का option आने पर हम उसे skip कर सकते हैं। इसी topic से related ये सर्विस है।

youtube red एक paid subscription service है। जो हमे youtube से लेनी होती है। जिसके बदले में एक निश्चित amount pay करना होता है। जो अलग अलग देशों में अलग अलग हो सकता है। जो अमरिका में 10$ के आस पास है। अब इस subscription को लेने के क्या फायदे होते हैं ये हम आपको बताते हैं।


  • Youtube red का हमे फायदा यह होता है कि हमे जो ऐड video से पहले देखनी पड़ती थी अब वो ऐड हमे देखनी नहीं पड़ेंगी। चाहे आप youtube पर कोई भी विडियो देखें । इस झंझट से आपको छुटकारा मिल जायेगा।



  • Youtube red की service लेने के बाद आप अपने android या ios mobile में youtube videos जिन्हें आप देखना चाहते हैं उनको store कर सकते हो जिन्हें आप 30 दिन तक internet के बिना भी देख सकते हो। लेकिन ये सर्विस तभी तक काम करेगी तब तक की आप उस देश में हो जहाँ पर आपने ये service ली है। यदि आप उस देश को छोड़कर दूसरे देश में जाते हो तो आप उन videos को तो देख सकते हो जो आपने स्टोर कर लिए हैं। लेकिन आप नए videos स्टोर नहीं कर पाओगे।                                        
  • हम youtube पर normaly videos देखते रहते है और कोई दूसरी app खोल लेते हैं या कोई काम करने लग जाते हैं तो youtube videos बंद हो जाते हैं लेकिन youtube red की service को लेने के बाद ऐसा नही होगा आप कोई app खोलो या कोई दूसरा काम करो आपका youtube video बंद नहीं होगा बल्कि background में चलता रहेगा।                                                                            
  • Youtube red की service लेने के साथ ही आपको google play music का subscription भी आपको इसी में मिल जाता है इसके लिए आपको अलग से कुछ pay करने की जरूरत नही होती है । लाखों गाने आप free में सुन सकते हो और स्टोर कर सकते हो।।                                    
  • Youtube red का subscription लेने पर आपको youtube mobile apps में कई feature एक्स्ट्रा मिल जाते हैं जैसे youtube music app, youtube gaming app और इसका फायदा यह भी होता है कि आप free में original content videos को free में देख सकते हैं।
तो दोस्तों अब क्या लगता है कि हमे इस service को लेने का फायदा होगा कि नही ।अगर आपको ऐड देखने में कोई problem नही है। तो आपको ये सर्विस लेने की जरूरत नही है। और अगर आप youtube पर काफी time बिताते हो और इन सारी सुविधाओं का भी benifit लेना चाहते हो तो पैकेज बुरा भी नहीं है।
           
                                     धन्यवाद

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

What is SEO and how its works

नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे की S E O क्या है और यह कैसे काम करता है।
SEO का फुल फाम है SEARCH ENGINE OPTIMIZATION 

Search engine तो आपको पता ही होगा जैसे - Google, yahoo , Bing आदि। इन सबमे सबसे ज्यादा Google use होता है। क्योंकि आप जो भी content google में search करते हो google उसे अच्छी तरह index करके बेहतर रिजल्ट देता है। 

Optimization - इसका मतलब है किसी भी चीज को बेहतर ढंग से उपयोग में लाना। जैसे की यदि आपके पास अपनी website है या bloging साइट है तो आप उनको इस तरह से optimize करे की search engine उन्हें prefer करे।  क्योंकि यदि आप कोई content search कर रहे हो तो search engine आपको उसके लाखो result आपके सामने ला कर रख देता है बहुत सारे पेज होते है वहां पर result के लेकिन आप और हम पहला पेज या ज्यादा से ज्यादा दूसरा पेज ही देखते हैं। बाकि पेजेज को इग्नोर कर देते हैं। अब अगर हम यह चाहते हैं की अगर google हमारी website या blog को prefer करे तो इसके लिए हमे SEO की जानकारी होनी चाहिए। 

SEO कैसे काम करता है - 

1. Google Webmaster Tools -  सबसे पहले आपको यह जरूरी है कि आप Google Webmaster Tools में sign up कर लें। और अपनी website या blog site को उसमे जाकर add कर दे। इसका आपको काफी फायदा मिलता है।

2. Traffic - Traffic तीन प्रकार के होते हैं सोशल ट्रैफिक , आर्गेनिक ट्रैफिक , और रेफरल ट्रैफिक जो ट्रैफिक हमे सर्च इंजन से मिलता है उसे आर्गेनिक ट्रैफिक कहते हैं इसे ही सबसे बढ़िया ट्रैफिक मन जाता है। अगर आपकी वेबसाइट में ट्रैफिक बढ़िया होगा तो google search engine में इसका आपको फायदा होता है।

3. Content - Google Search Engine में result इस बात पर भी depend करता है कि आपका content कैसा है आपका content ऐसा होना चाहिए की लोग उसे search करें। आपका content orignal होना चाहिए ।यदि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे search करेंगे तो google उसे preference देगा ।

4. Htpps sites - Google htpp साइट्स के मुकाबले htpps sites को ज्यादा prefer करता है क्योंकि ये साइट्स secure होती हैं। तो आप ध्यान रखे की आपकी website htpps होनी चाहिए।

5.- keyword का प्रयोग - आप keyword का प्रयोग सही जगह पर करें जैसे की tital tag में keyword का उपयोग करें। और अपने url में भी keyword का उपयोग करें। heading में भी keyword का use करें।

6- URL - कोशिश करें की आप अपनी WEBSITE का URL छोटा ही रखें ।जितना छोटा URL होगा उतना ही आपके लिए अच्छा होगा।

ये कुछ छोटी छोटी बातें हैं जिनको follow करके आप अपनी website को अच्छी ranking दिला सकते हो। जिससे आपको काफी फायदा होगा।

                                                   धन्यवाद



गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

Income from dailymotion.com

नमस्कार दोस्तों youtube की तरह ही dailymotion एक video sharing website है। आप इस वेबसाइट से भी पैसे कमा सकते हो। इसी के बारे में आज आपको बताएंगे। 
सबसे पहले आप dailymotion website खोलेंगे और sign up पर क्लिक करेंगे उसके बाद जो detail आपसे मांगता है वो सारी detail आप फॉर्म में भर देंगे। जब आप पूरा procedure complete कर लेंगे तो एक verification लिंक आपकी mail id पर जायेगा। उसके बाद आप अपनी mail id खोलकर उस लिंक पर क्लिक करोगे क्लिक करते ही आपका account verify हो जायेगा। 
               इसके बाद आप your channel पर जाओगे और किसी भी नाम से channel create करोगे । चैनल create करने के बाद आप setting में जाओगे और वहाँ पर monetize option पर जाकर enable monetization पर जाकर क्लिक कर दोगे । इसके बाद आपका channel पैसे कमाने के लिए तैयार हो जायेगा ।

आप यहाँ पर तीन तरीकों से पैसे कमा सकते हो।
1. Video monetize - आप अपने video को monetize करके पैसे कमा सकते हो । जैसे की youtube पर करते हो।

2. Paid content - आप अपने video पर subscription allow करवा सकते हो। video पर आने वाले adds के लिए प्राइस फिक्स कर सकते हो

3. Website monetize - यदि आपकी अपनी कोई वेबसाइट है तो आप यहाँ पर अपनी website को भी monetize कर सकते हो। आप अपने द्वारा upload किये हुए video या किसी और के video को भी अपनी वेबसाइट पर डाल सकते हो और उन videos को कोई आपकी website पर जाकर देखता है तो उससे भी आप पैसा कमाओगे।
                      यहाँ पर आप payment paypal के द्वारा भी ले सकते हो और bank transfer के भी। आप को अपनी सारी account detail देनी होती है। youtube में payment ratio तक़रीबन 60:40 का होता है। और dailymotion में 70:30 का होता है 70%आपको मिलता है और 30 % dailymotion रखता है अपने पास।

                                        धन्यवाद

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016

Ebay.com से पैसे कैसे कमाएं।

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बतायेंगे की कैसे आप अपने पुराने सामान को बेचकर भी काफी अच्छी कमाई कर सकते हो। जी हां दोस्तों यदि आप के पास कोई पुरानी या एंटीक वस्तु है जैसे - पुराने सिक्के , कोई एंटीक पीस । तो आप उसे भी काफी अच्छी आमदनी कर सकते हो बहुत लोगो ने यहाँ से बहुत अच्छा पैसा कमाया है। हो सकता है कि कोई चीज आपके लिए जरूरी न हो लेकिन किसी और के लिए वो काम की हो सकती है तो वो आपको इसके बहुत अच्छे पैसे दे सकता है आइये अब जानते हैं आप इन्हें बेचकर कैसे पैसे कमा सकते हो।

दोस्तों आपने ebay. Com वेबसाइट का नाम सुना होगा वैसे यह website india मैं उतनी famous नहीं है जितनी बाहर के देशों में है। india के लिए  वेबसाइट का जो url है वो है ebay. in वैसे हमारी आपको यह सलाह होगी की आप ebay.com पर ही अपना सामान बेचें। क्योंकि इस पर all over world का traffic आता है।

Youtube se income kaise karen - click here

आप सबसे पहले website पर जायेंगे उसके बाद उस पर अपना registration करेंगे। registration में आपको सारी personal detal डालनी होंगी जैसे - email id , mobile no. आदि । Registration करने के बाद आपकी mail id पर एक लिंक आएगा आपको अपनी mail id को खोलकर उस लिंक पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप क्लिक करोगे उससे आप का account verify हो जायेगा। इसके बाद आप seller के ऑप्शन मैं जायेंगे और वहां पर जाकर आप जो सामान बेचना चाहते हो उसको post कर सकते हो।आपको उस सामान के बारे में सारी detail देनी होंगी जैसे की - किस तरह का आइटम है , कितना पुराना है। , किस रंग का है आदि ध्यान रखना की सारी डिटेल एकदम सही होनी चाहिएं। उसकी आपको फोटो भी apload करनी होती है। आप यहाँ पर अपने सामान को दो तरीको से बेच सकते हो पहला तो यह है कि आप अपने सामान का fix rate दे सकते हो की मुझे यह सामान इतने पैसे मैं बेचना है और दूसरा यह है कि आप अपने सामान के लिए bid सेट कर सकते हो लेकिन इस बात का ध्यान रखना की वह आइटम आपका unique & rare होना चाहिए जो आसानी से न मिले । नही तो उसके ऊपर कोई bid नही लगायेगा। यह आपके ऊपर depend करता है कि आप कितने दिन की bid लगाते हो। आपको अपने account में show होता रहेगा की कितने लोगों ने इसे देखा है अभी तक और कितने लोगों ने अभी तक bid लगा दी है। जिसकी लास्ट मैं highest bid होगी वो उस सामान को खरीद लेगा।

Affiliate marketing क्या है। इससे income कैसे करे जानने के लिए क्लिक करें।

अगर india से बाहर आपका सामान कोई खरीदता है तो आपको payment लेने के लिए आपके पास paypal account होना जरूरी है। paypal से ही आपके खाते में payment transfer होगी। पेमेंट आपको तभी मिलेगी जब आपका सामान buyer के पास पहुंच जायेगा । आप इस बात का ध्यान रखें कि सामान वही हिना चाहिए जो आपने पोस्ट किया है। आप सामान भेजने के लिए अलग से charge ले सकते हो।

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

What is Affiliate marketing and how to earn money from this.

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको affiliate marketing के बारे में बतातेंगे की ये क्या है और इससे आप income कैसे कर सकते हैं। दोस्तों कोई कंपनी जो ऑनलाइन अपने product या services बेचती हैं। और उनके इन product या service को हम किसी और को recommend करते हैं या प्रचार करते हैं। और कोई वो सामान हमारे recomnendation या प्रचार से खरीद लेता है तो वो company हमे इसके लिए commission देती है। इसी को affiliate marketing कहते हैं।



हर कोई कंपनी मार्केटिंग के लिए अलग से बजट जरूर रखती है। इसमें  टीवी पर advertisement देना , बोर्ड hordings , newspaper और internet पर advertisement शामिल है।
Aaffiliate मार्केटिंग के लिए आपके पास अपनी website या ब्लॉग होना जरूरी है आप अपने youtube channel के द्वारा भी affiliate marketing कर सकते हैं। दोस्तों आपने कुछ websites के नाम जरूर सुने होंगे जो जो online सामान बेचती हैं और काफी famous हैं जैसे - flipkart, amazon , snapdeal आदि और भी बहुत सी वेबसाइट्स हैं। इन सभी websites का अपना एक affiliate programe होता है। सबसे पहले flipkart को ही ले लेते हैं indian website है जो काफी पॉपुलर है। अगर आप इसकी affiliate marketing करना चाहते हो तो आप को address bar मैं जाकर affiliate.flipkart. com type करना होगा। website पर जाने के बाद join free का option होगा उसपर जाकर आप क्लिक करोगे और सारी formalties पूरी करोगे। register करने के बाद आपको यह decide करना होता है कि आपको किस product की advertisement करनी है । आप जब product select करोगे तो आपको उस product का लिंक वहां पर मिल जायेगा जिसे आप copy करके आपनी website या ब्लॉग पर जाकर paste कर दोगे। यहाँ पर आपको यह समझना जरूरी है कि किस तरह के visitors आपकी वेबसाइट पर आते हैं उसी हिसाब से आप प्रोडक्ट चुने तो ज्यादा अच्छा है।
मैं आपको affiliate marketing की एक बहुत अच्छी बात और बताना चाहता हूँ अगर कोई visitor आपकी वेबसाइट के द्वारा किसी link पर जाता है और कोई भी सामान नही खरीदता है तो आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा लेकिन यदि वो 1 महीने के अंदर उसी website से कुछ भी खरीदता है तो आपको उसका commission मिलेगा।
और जरूरी नही है कि जिस product का लिंक आपने दिया है वो वही सामान ख़रीदे यदि वो कुछ और सामान भी खरीदता है चाहे वो कितने का भी है तो उसका भी कमीशन आपको मिलेगा। यही procedure आप सारी ecommerce वेबसाइट पर जाकर कर सकते हो।

तो दोस्तों मेरी नज़र मैं affiliate marketing पैसा कमाने का सबसे अच्छा option है।

                                                 धन्यवाद

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

SUCCESSFUL FREELANCER कैसे बनें।

दोस्तों अगर आपको एक कामयाब  FREELANCER बनना है तो आपके लिए कुछ बातों का धयान रखना बहुत  जरूरी है कोई भी चीज उतनी आसान नहीं होती जितनी वो दिखती है यहाँ पर भी कुछ ऐसा ही है।  सिर्फ  FREELANCING WEBSITES पर SIGN UP करने से और PROFILE बनाने से ही आपको काम नही मिल जाता है। आपका यहाँ पर पूरी तरह से प्रोफेशनल होना जरूरी है कुछ ऐसी ही बातें है जिनके बारे मैं आज हम आपको बताएंगे। 

  • सबसे पहले आप अपनी प्रोफाइल मैं जो भी जानकारी अपने बारे में डालें वो सही होनी चाहिए। जो काम आपको आता है उसी के बारे मैं अपनी प्रोफाइल में बताएं और अपनी पर्सनल डिटेल भी ठीक डालें । यहाँ पर आपको अपने क्लाइंट के साथ एकदम TRANSPARENT होना पड़ेगा अन्यथा आप ज्यादा दिन तक SURVIVE नही कर पाएंगे। 
  • एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाये उसमे अपनी एक अच्छी  फोटो डालें । और अपने उन काम की डिटेल्स उसमे दें जो काम अभी तक आपने किये हैं। जैसे की हम जब JOB के INTERVIEW के लिए जाते हैं। उसी तरह का पोर्टफोलियो अपना बनायें । 
  • आपको यहाँ और no कहना सीखना होगा । मतलब ये है कि अगर आपके पास पहले से ही sufficient काम है और आपके पास और कोई client काम के लिए आता है तो आपको उसे no कहना सीखना होगा क्योंकि आपके पास पहले से ही काफी काम है। और आप उसे अभी time नही दे पाओगे । लालच में ये मत सोचना की इसका भी काम ले लेता हूँ और सारे काम एक साथ धीरे धीरे कर लूंगा इससे आपका नुक्सान ज्यादा होगा क्योंकि इस हालत में आप किसी भी client का काम ठीक time पर नही कर पाओगे और आप अपनी ही market ख़राब कर लोगे। क्योंकि client यहाँ पर काम की क्वालिटी और समय को महत्व देते हैं।
  • आज के दौर में हर पढ़ा लिखा व्यक्ति सोशल मीडिया से जरूर जुड़ा हुआ है। चाहे वो facebook हो या twitter हो और भी बहुत वेबसाइट हैं। और इनका प्रचलन सारी दुनिया मे है। आपको इन social media website पर अपनी advertisement करनी चाहिए। अपने काम से जुडी जानकारी आपको इन पर देनी चाहिए । उसका आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • यहाँ जो सबसे जरूरी चीज है वो है time management आपको यहाँ पर अपने काम के लिए एक time table बनाना जरूरी है कि आपको इस time से इस time तक यही काम करना है। जितना काम अभी है आपके पास और जितने time में आपको वो करके देना है उसके हिसाब से आप अपना routine बना लें। यदि आप social media website पर ज्यादा वक़्त बिताने लग गए तो इसका आपके काम पर विपरीत असर पड़ेगा।
  • हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका client आपसे क्या चाहता है। आपसे क्या उम्मीद रखता है। आप चाहे तो अपने किसी कलीग या ऐसे व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं जो पहले से ही इसी फील्ड मे है। कहते हैं न की - A Great Leader also a Great Follower.
  • काम पूरा होने के बाद अपने client से अपने काम का फीडबैक जरूर लें। अगर आपने काम अच्छा किया है और आपका client आपको अच्छा फीडबैक देता है तो इसके आपको 2 फायदे होंगे। पहला यह की आपका आत्मविस्वास काफी बढ़ जायेगा और दूसरा यह है कि इसका आने वाले clients पर positive असर होगा।
  • आज के दौर में competition बहुत है इस बात का ध्यान रखे आपने काम के जो rate तय किये हैं वो ज्यादा न हों मान लो किसी client का budget है 10$ आपने मांग रखे हैं 12$ और किसी फ्रीलांसर ने दे रखे है 8$ उसी काम के। तो वो काम आपको कभी नही मिलेगा तो हमेशा इन बातों का ध्यान रखे। हमेशा अपने रेट कम ही रखें।
  • अंत में मेरी आपको सलाह यही है कि काम उतना ही लें जितना काम आप कर सकते हो और time पर कर के दे सकते हों।।                                                                                                            धन्यवाद      

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

How to earn money from freelancing

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस ब्लॉग मैं बताएंगे कि freelancing क्या है और आप इससे कैसे पैसे कमा सकते हैं। online income करने का freelancing भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। जब हम किसी company को online अपनी service देते हैं और वह इस काम के लिए हमे पैसे देती है तो इसे freelancing  कहते हैं इस काम को करने के लिए जरूरी है कि आप अपने काम मैं माहिर हों। चाहे किसी भी field मैं हो। इसकी detail आपको freelancing websites पर मिल जाती है। इसके लिए सबसे पहले आपको freelancing websites पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है और प्रोफाइल बनानी होती है। आपको अपनी प्रोफाइल मैं बताना होता है कि आप किस किस काम मैं expert हैं । जिसे की web designing , photoshop, content writing, coral dra , mobile ,data entry आदि। आपको उसी हिसाब से काम मिलता है और उसी के आपको पैसे मिलते हैं। आप वहां पर अपने काम का रेट भी दे सकते हो जैसे की 1 घंटे के आप कितने चार्ज करोगे या पूरे काम को करने के लिए कितना चार्ज करोगे । इसके लिए ध्यान रखना जरूरी है कि आप वाजिब रेट ही दें। यहाँ मैं कुछ freelancing websites के नाम लिख रहा हूँ जो काफी popular हैं।

1. Peopleperhour.com
2. Freelancer.com
3. Fiverr.com
4. Elance.com
5. Upwork.com



इन websites से आप काफी अच्छी income ले सकते हो।  अब सवाल यह है कि ये freelancing websites क्या हैं और यह कैसे काम करती हैं। तो यहाँ मैं आपको यह बताना चाहता हूँ की freelancing websites यहाँ midyator का काम करती हैं हमारे और उन companies के बीच जो ऑनलाइन अपना काम करवाना चाहती हैं। ये आपकी service उन companies को देती है और उनसे काम लेकर आपको देती हैं। और इसके लिए बीच मैं अपना कमीशन लेती हैं। अब बात यह आती है कि उन companies को freelancers websites के द्वारा काम करने की जरूरत क्यों पड़ती है तो इसका जवाब है समय और धन की बचत के लिए। क्योंकि कुछ देशों में काम करने के बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं। और वही काम दूसरे देशों में कम पैसो मैं हो जाता है । मान लो किसी काम को करने के लिए usa मैं 500$ लेते हैं इर उसी काम को करने के लिए इंडिया मैं 300$ लेते हैं । और मान लो 100$ freelancing website ने ले लिए फिर भी कंपनी ने 100$ बचा लिए। और आपको घर बैठे काम मिल गया। तो दोस्तों आप इस platform से भी बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हो।

                             धन्यवाद

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

Youtube आपको views के कितने पैसे देता है।

नमस्कार दोस्तों जब हम अपना नया youtube channel बनाकर उस पर videos upload कर देते  हैं तो हमारे अंदर यह उत्सुकता होती है कि हमारे कितने views हो गए हैं और हमे कितनी इनकम उन views से हो रही है। आज हम यह जानेंगे की जब आपके  youtube channel पर thousand views  हो जाते हैं तो आपको कितना पैसा इन  views से मिलता है। सबसे पहले तो मैं आपको यह बताना चाहता हूँ की youtube आपको videos के views के पैसे नहीं देता है बल्कि उन videos पर चलने वाली ads के लिए पैसे देता है और यह जरूरी नही है कि आपके videos के हर views पर ads आती ही है। इसलिए यहाँ अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आपको per views और या thousand views पर कितने पैसे मिलते हैं। अब सवाल यह आता है कि हम total views तो देख सकते हैं पर यह कैसे पता लगाएंगे की उन views पर कितनी बार ads आये हैं । इसका पता करने का तरीका यह है कि आप अपने youtube account मैं लॉगिन करेंगे और analytics पर जायेंगे वहां आपको सारा विवरण मिल जायेगा। वहां आपके total views होंगे और उसके सामने impressions लिखा हुआ होगा उसके नीचे जो आंकड़ा होगा वह आपके videos पर चलने वाली ads का होगा । और उनके हिसाब से ही आपको पैसे मिलते हैं। मान लो आपके total views 1 lakh हैं और total impressions 60 thousand हैं तो आपको 60 thousand views के ही पैसे मिलेंगे न की 1 lakh के।  मैं आपको यहाँ पर एक बात और बताना चाहता हूँ की आपकी आमदनी इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके videos कहाँ देखे जा रहें हैं। यदि आपके videos india, pakistan या nepal मैं देखे है रहे हैं तो यहाँ ads का rate बहुत सस्ता है। यहाँ से आपको कम पैसे मिलते हैं । लेकिन वही videos usa, canada और countries मैं देखे जाते हैं तो उनसे आपको कई गुना ज्यादा आमदनी आती है। क्योंकि वहां पर ads रेट काफी हाई हैं ।और video जिस country मैं चलता है उस पर वहीँ के ads दिखाये जाते हैं। इसका फायदा आपको तभी ज्यादा मिलता है जब आपके videos english मैं होते हैं। वैसे हमारे अनुसार जो average आती है वो thousand views पर 1$ के लगभग होती है जो आपको adsense के commission काटने के बाद मिलती है।

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

Youtube channel को success बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

नमस्कार दोस्तों यदि आप सोचते हैं कि youtube Channel बनाकर और उस पर video upload करने से आपका काम खत्म हो गया है तो आप गलत सोचते हैं। अगर आपको अपने youtube channel  को कामयाब बनाना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज उन्ही चीजो के बारे में हम बात करेंगे।

1. हमेशा real videos ही upload करें।जो आपने खुद बनाये हों। ताकि उन पर कोई copyright ना कर सके। यदि आपके youtube channel पर 3 बार copyright strike हो जाता है तो आपका channel block हो जायेगा।

2. सबसे जरूरी बात यहाँ पर यह है कि आप अपना धैर्य बनाये रखें जरूरी नही है कि आपको यहाँ से 1 या 2 महीने में ही पैसा आना सुरु हो जाये इसके लिए आपको 6 महीने या 1 साल का भी वक़्त लग सकता है। इस दौरान आप लगातार
video upload करते रहें। एक बार आपको पैसा स्टार्ट हो जायेगा तो आपका मनोबल अपने आप बढ़ जायेगा।

3. आप ऐसा न करें की video का title  कुछ है thumbnail कुछ है और अंदर video किसी और चीज का है। ऐसे आप ज्यादा दिन survive नही कर पाओगे। इसको हम click bait कहते हैं।

4. कभी भी hacking , tracking , nudity , violence  आदि  subject पर video upload न करें।

5. सभी चीजें एक रात मै नही बदलती हैं कुछ अलग करने के लिए अलग सोचना भी पड़ता है यहाँ पर जरूरत है कि आप smart work करें । आपको यहाँ यह समझना होगा की किस प्रकार के video upload करें जिससे लोग उन्हें देखें और पसंद करें। ऐसे ही नही है कि आपने कुछ भी उठा कर upload कर दिया । आपका content अच्छा होना चाहिए।

6. यहाँ आप किसी fraud के भी शिकार हो सकते हैं आप सोच रहे होंगे की यहाँ पर कैसे fraud हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं । जब आपका यहाँ पर काम आगे बढ़ता है । आपके videos or subscriber ठीक ठाक मात्रा में हो जाते हैं तो आपको मेल आनी सुरु हो जाती हैं कि आप हमारे साथ network partner बन जाईये। हम आपकी इनकम को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे । लेकिन आपको इन सबसे दूर ही रहना है क्योंकि आपको नुक्सान के अलावा यहाँ से कुछ नहीं मिलेगा।

7. आप समय समय पर videos के status को check करते रहे। जिन videos को अच्छा response नही मिल रहा है उनके title change करते रहें।


                                   धन्यवाद


How to see deleted whatsapp messages?

Dosto hamare whatsapp se jo message delete ho jate hain hum unhe dekh nahi pate lekin Dosto is blog main hum aapko ek aisa tarika batayenge...