सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

Income from buy and selling domain names डोमेन नेम को खरीद व बेचकर कैसे पैसे कमाएं।

नमस्कार दोस्तों  आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप डोमेन नेम को खरीद और बेच कर भी पैसे कमा सकते हैं जैसे कि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं या शेयर खरीदते हैं और मुनाफा आने पर उसको बेच देते हैं ऐसे ही आप डोमेन नेम को खरीद कर रख सकते हो और जब आपको मुनाफा मिले तो आप उसे भेज सकते हो प्रॉपर्टी और शेयर में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है लेकिन डोमेन नेम को खरीदने में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है और ना ही ज्यादा टेंशन होती है  हर रोज हजारों से लाखों डोमेन नेम खरीदे व बेचे जाते हैं कई लोग तो एक डोमेन को बेचकर ही बहुत मोटा प्रॉफिट कमा लेते हैं

  • इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है सबसे पहले तो आपका डोमेन जितना छोटा होगा उतना ही अच्छा होगा ।लंबे और डिफिकल्ट डोमेन नेम से बचे क्योंकि लोग छोटे डोमेन को पसंद करते हैं क्योंकि वह याद करने में ज्यादा आसान होता है आप जितना सही डोमेन नेम रख लेते हो उतना ही अच्छा प्रॉफिट आपको मिल सकता है आपको अच्छा सा डोमेन नेम रखने के लिए थोड़ा दिमाग़ लगाना होता है। हर रोज काफी डोमेन नेम expire भी होते हैं आप उन डोमेन नेम को भी खरीद सकते हो। 

  • आपको  justdropped.com और redhotdomainnames.com  पर  आपको एक्सपायर डोमेन नेम की जानकारी मिल जाएगी।

  • कुछ वेबसाइट ओनर ऐसे भी होते हैं कि जो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं तो वह अपने डोमेन नेम को ऑक्शन के लिए दे देते हैं आप डोमेन नेम को ऑक्शन के जरिए भी खरीद सकते हो आपको इसकी जानकारी auction.godaddy.com पर मिल जाएगी। 

  •   अब मान लो कि आपने अपना domain name बना  लिया है और आप उसे बेचना चाहते हो तो आप उसकी सही कीमत का अंदाज़ा कैसे लगाओगे इसका उपाय यह है कि आप अपने डोमेन से मिलता हुआ डोमेन को सर्च करोगे उसकी प्राइस को देखोगे उसके ही हिसाब से आप अपने डोमेन की प्राइस रख सकते हो। आप इसके लिए namebio.com का इस्तेमाल कर सकते हो।

  • अब अब आपने अपना डोमेन नेम बनाकर प्राइस भी सेट कर लिया है इसके बाद आपको इसे लोगों के सामने बेचने के लिए रखना है यहां आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप जिस भी स्थान पर अपने डोमेन नेम को बेचने के लिए एडवर्टाइज करें वह काफी पॉपुलर होना चाहिए सबसे बढ़िया आपके लिए यह रहेगा कि आप किसी वेबसाइट का इसके लिए इस्तेमाल करें जो काफी पॉपुलर हो और जिस की रैंकिंग काफी अच्छी हो । यह करना आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो यह ऐसा ही होगा की जैसे कि आपको खजाने का नक्शा मिल गया है लेकिन आप उसको फॉलो करने की बजाए अपने कमरे में एक  फ्रेम में जड़ के दीवार पर लटका देते हो।
  • यदि आप अपना डोमेन godaddy.com से ख़रीदा है तो यह आपको उसे बेचने के लिए दोनों तरह की सर्विस देता है पहली तो free दूसरी paid। फ्री सर्विस में कुछ limits होती हैं और paid सर्विस में आपको एक्स्ट्रा benifits होते हैं।

मैं आपको कुछ websites के नाम बता रहा हूँ जहाँ आप अपने डोमेन को बेचने के लिए दे सकते हो। 

1. godaddy.com
2. afternic.com
3. sedo.com
4. flippa.com
5. aftermarket.com
6. ebay.com


                          धन्यवाद

1 टिप्पणी:

How to see deleted whatsapp messages?

Dosto hamare whatsapp se jo message delete ho jate hain hum unhe dekh nahi pate lekin Dosto is blog main hum aapko ek aisa tarika batayenge...